*राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का ससम्मान*
शा.पूर्व माध्यमिक शाला चीचा संकुल केन्द्र चीचा वि.ख. धमधा मे दिनॉक 20/7/023 को संकुल केन्द्र चीचा के समस्त प्रधान पाठकों एवं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों जिसमें सन् 2016 से 2023 तक कुल 69 विद्यार्थियों को ससम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ!
जिसके मुख्य अतिथि श्री बी.आर. वर्मा (सहा.वि.ख.शिक्षा अधिकारी धमधा)
अतिथि के रूप में श्री पवन सिंह (सी.ए.सी.टेमरी,माध्य.वि.पोटिया)
श्री एल. डी.साहू (मा.वि.अरसी) श्री डी.सी.वर्मा (मा.वि. खैरागढ़)उपस्थित रहें!
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जी.पी.देशलहरे ( प्राचार्य हा.से.स्कूल चीचा), उपाध्यक्ष श्री एन. एल. साहू (प्रधान पाठक मा.वि.चीचा) कार्यक्रम संरक्षक के रूप मे श्री मति कमला बाई डौडे (सरपंच ग्राम पंचायत चीचा) तथा smc अध्यक्ष श्री देवेंद्र साहू जी उपस्थित रहें!
साथ ही संकुल केन्द्र चीचा के आठ प्रधान पाठकों एवं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों जो सन् 2017-018 से 2022-023 तक 69 विद्यार्थियों को मोमेंन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया!
सभी अतिथियों के द्वारा एवं प्रधान पाठकों के द्वारा समस्त विद्यार्थियों को आने वाले परीक्षा से संबंधित मार्गदर्शन ,आशीर्वचनों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया!
हा.से.स्कूल और मा.वि.चीचा के समस्त शाला परिवार की उपस्थिति एवं सहयोग प्राप्त हुआ!








