*विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन*
कबीर पब्लिक स्कूल एवं सतनाम ब्लड डोनेशन फाउंडेशन राजनांदगांव के तत्वावधान मे रक्तदान शिविर जालबांधा मे आयोजित किया गया
कबीर स्कूल के प्राचार्य श्री ताम्रधवज वर्मा सतनाम ब्लड डोनेशन के अध्यक्ष संदीप सिरमौर ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य है कि जरूरत मद लोगों को रक्त मिल सके रक्त ऐसा चीज है जिसे बनाया नहीं जा सकता ये सिर्फ दान से ही प्राप्त किया जा सकता हैं इस शिविर में युवाओं ने बहुत ही उत्साह से रक्तदान किया है जिसमे कुल 101 साथीयों ने रक्तदान किया
रक्तदान शिविर मे रक्त वीरों को सम्मान के तौर पर बिलासा ब्लड सेन्टर की ओर से हेलमेट दिया गया वैसे तो रक्तदान करना अपने आप मे सम्मान की बात है
इस रक्तदान शिविर में कबीर स्कूल के पूरा शाला परिवार और सतनाम ब्लड डोनेशन के समस्त सदस्यों ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया जिसमे लोगों को रक्तदान से होने वाले लाभ, रक्तदान कौन - कौन कर सकता है ऐसे अनेक स्वस्थ से संबंधित लोगों को प्रेरित किया रक्तदान से छोटे छोटे जो बीमारियां होतीं हैं वो भी नहीं होता रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी या बीमारी नहीं होती बल्कि रक्तदान करने से अपने आप मे गौरवान्वित महसूस होता है
इस शिविर में गणमान्य नागरिकों ने बहुत ही सहयोग किये जिसमें श्री विनोद कुमार चोपड़ा जी के द्वारा केला,अंगुर श्री सुनील कुमार (कृषि केन्द्र) के द्वारा फ्रुटी, देवांगन मेडिकल स्टोर की ओर से गन्ना जूस, राजेन्द्र किराना स्टोर्स की ओर से पानी पाऊच, साई स्पोर्ट्स की ओर से बिस्किट
ये जनसहयोग से ही रक्तदान शिविर को स्वेच्छा से दान दिये इन सभी को कबीर स्कूल की ओर से पेन डायरी देकर सम्मानित किया
अंतिम कड़ी मे डोगरगढ के पूर्व विधायक श्री भुनेश्वर बघेल जी के आगमन से रक्तदान वीरों का हौसला बड़ा कर आने वाले समय मे ऐसे सहयोग की अपेक्षा किया और कहा कि इस से समाज नशामुक्ति और आने वाली पीढ़ी को नया मार्ग मिलता है सतनाम ब्लड डोनेशन के संजय कुमार जी संदीप कुमार जी और बिलासा ब्लड सेन्टर के जीतू साहू की ओर से कबीर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शाला परिवार को मोमेन्टो प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया
जय हिन्द
आपका सबका पुनः धन्यवाद🙏💕







