शा.पूर्व माध्यमिक विद्यालय चीचा मे विगत वर्ष राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित विद्यार्थीयों का सम्मान समारोह रखा गया जिसके मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा श्री मान कैलाश कुमार साहू सर जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में बी आर सी धमधा श्री मान महावीर वर्मा सर जी, ग्राम पंचायत चीचा के सरपंच श्री मति कमला बाई डौडे,श्री मान अशोक कुमार साहू सर जी व्याख्याता की उपस्थिति मे हुआ
इस सम्मान समारोह में मां सरस्वती के तौल चित्र में दीपज्वलित अतिथियों के द्वारा किया साथ मे नेहा वर्मा एव साथियों के द्वारा सरस्वती वंदना कक्षा 9 वी की मानसी एवं साथी ने सुमधुर स्वागत गीत गा कर कार्यक्रम को गति देते हुए वि.ख.शिक्षा अधिकारी का सम्मान एवं स्वागत मिडिल स्कूल चीचा के प्रधान पाठक श्री एन. एल. साहू सर जी ने मोमेन्टो श्रीफल देकर सम्मानित किया बी.आर.सी.सर जी का स्वागत सम्मान प्रा.स्कूल के प्रधान पाठक श्री सलामे सर जी ने, श्री मान अशोक साहू सर जी का श्री डी.के. वर्मा सर जी ग्राम पंचायत चीचा के सरपंच श्री मति कमला बाई डौडे का बन्धे मैम जी और पंच महोदय जी का शैल मैम जी ने श्रीफल शाल देकर स्वागत वा सम्मान किया गया
इस वर्ष मिडिल स्कूल चीचा से दस बच्चों का चयन हुआ है अब तक इस विद्यालय से 79 बच्चों का चयन हो चुका है जिस के लिए अधिकारियों ने चीचा विद्यालय की सहरानीय प्रयास बताया!
माननीय श्री विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सर जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि ज्ञान से बेहतर कार्य होता है अगर आप अपने कार्य को बेहतर तरीके से करना जानतें है तो यह सफलता की सीढ़ी चढ़ने मे कोई नहीं रोक सकता, हमे अभिव्यक्ति कौशल विकास के साथ साथ बेहतर इंसान बनने पर ध्यान देना चाहिए सर जी का उद्बोधन ने हमारे बच्चों को और शिक्षकों में सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया
माननीय श्री बी आर सी सर जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि यह विद्यालय अब तक राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित 79 बच्चों से यह बताता है कि इस विद्यालय मे प्रतिभा की कमी नहीं है यह विकास खण्ड धमधा मे एक अलग पहचान रखता है इस सकारात्मक उद्बोधन के पश्चात श्री अशोक सर जी ने ऐसे कार्य के लिए शाला परिवार को धन्यवाद देकर अपनी वाणी को विराम दिया सरपंच महोदय जी ने बच्चों को आशीष स्वरूप खूब पढ़ो लिखो और आगे बढ़ो कहा
चयनित विद्यार्थीयों मे कु.आरती वर्मा, खिलेश्वरी यादव, दुर्गा साहू, करण वर्मा, सूरज कुमार, कान्हा वर्मा, टिकेश्वर पटेल, निहारिका वर्मा, मयंक बंजारे और तुशांत बंजारे रहे हैं इस कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थीयों के पालक जिसमें श्री राकेश वर्मा, मनोज साहू, यादव जी और श्रद्धा बंजारे शामिल हुए
कार्यक्रम के अंतिम कड़ी मे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों का सम्मान किया गया जिसमें श्री डी.के.वर्मा सर जी, बन्धे मैम जी, श्री हुमने सर जी, सार्वे सर जी शैल मैम जी और देशमुख सर जी को शिक्षा अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया
आभार व्यक्त प्रधान पाठक साहू सर जी के द्वारा किया गया!




