"बड़े से बड़े कम्प्यूटर से भी कहीं अधिक बड़ा और तेज़ है मनुष्य का मस्तिष्क"
भारत रत्न अब्दुल कलाम जी के इस विचार को सार्थक रूप देते दिखाई दिये शा.पूर्व माध्यमिक विद्यालय चीचा के विद्यार्थियों ने नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारत रत्न से सम्मानित डॉ .चन्द्रशेखर वेंकटरमन के 28 फरवरी 1928 को प्रकाश सम्बंधित अपनी खोज नए विकिरण को दुनिया के सामने रख दिया इसी दिन को याद स्वरूप पूरे भारत में विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है !
इसी कड़ी को जोड़ते हुए चीचा विद्यालय के बच्चों ने माडल, ड्राईग सीट पर विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्न मंच, निबंध प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया !
माडल प्रदर्शिनी के निर्णायक श्री मान अशोक कुमार साहू व्याख्याता हा.से.स्कूल चीचा श्री मान दिलीप कुमार वर्मा शिक्षक श्री मान राजेन्द्र कुमार सर्वे शिक्षक रहे जिसमें बच्चों के माडल प्रदर्शिनी को देखकर सहरानीय प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए बच्चों से प्रश्न और बनाने की विधि पर बच्चों से चर्चा किया गया !
इस विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर
ओमकार वर्मा कक्षा 7 वी
द्वितीय स्थान पर प्रियांशी यादव कक्षा 7 वी
तृतीय स्थान पर जानवी एवं साथी कक्षा 6 वी
चित्रकला ड्राईग प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर
कु.दिव्यांका वर्मा कक्षा 6वी
द्वितीय स्थान पर कु.गुजन 6 वी
तृतीय स्थान पर कु.आकांक्षा वर्मा 6वी
इस विज्ञान दिवस माडल प्रदर्शन के अलावा विज्ञान के शैक्षिक क्षेत्र को जोड़ते हुए विज्ञान प्रश्न मंच का आयोजन श्री मति दीपमाला बन्धे मैम जी के नेतृत्व में किया गया !
जिसमें प्रतिभागी बच्चों को समूह मे बांटते हुए तीन रांउंड मे प्रश्न मंच बारी बारी से पूछा गया प्रत्येक प्रश्न 3 अंक के थे जिसमें बोनस अंक के साथ 15अंक लेकर प्रथम स्थान पर
टिकेश्वर पटेल कक्षा आठवीं
ओमप्रकाश कक्षा आठवीं
द्वितीय स्थान पर 13 अंक लेकर
कान्हा वर्मा कक्षा आठवीं
करण वर्मा कक्षा आठवीं
शैक्षिक क्षेत्र में ही बच्चों के मानसिक विकास को जाग्रत करने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके विषय विज्ञान के चमत्कार, आधुनिक युग में विज्ञान का महत्व, संचार क्रांति (मोबाइल) और विज्ञान वरदान या अभिशाप पर बच्चों से लेखन कार्य कराया गया जिसमें श्री मति शैल जंघेल मैम जी श्री मान आर. के.हुमने सर जी के देखरेख में समपन्न हुआ ़़़़!
अंतिम मे बच्चों को नेवता भोजन महिला स्वसहायता समूह एवं शाला परिवार के सहयोग से पौष्टिक भोजन के रूप में खीर दिया गया!
इस विज्ञान दिवस कार्यक्रम के रूपरेखा एवं दिशा निर्देश मार्गदर्शक प्रधान पाठक श्री मान एन. एल. साहू सर जी रहे !
धन्यवाद🙏💕
जय हिन्द












