संकुल समन्वयक श्री मान एन. एल. साहू सर जी के द्वारा प्रशिक्षण के विषय से अवगत कराते हुए कहा कि श्री मान संतोष कुमार बघेल सर जी के द्वारा आगे के प्रशिक्षण पर विस्तार पूर्वक चर्चा करेगें !
प्रशिक्षण में निम्न बिन्दु पर चर्चा किया गया
👉SMC के द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति पर
👉 समय-समय पर विद्यालय निरक्षण
👉 मूल आवश्यकता की पूर्ति एवं सुधार
👉 शाला विकास योजना :- शैक्षिक, कला, खेल, प्रतियोगिता परीक्षा, मुस्कान पुस्तकालय
👉 smc की मासिक बैठक
प्रशिक्षण के पश्चात संकुल स्तरीय "समझ के साथ पढाई" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पहले प्राथमिक विभाग के बच्चों ने धारा प्रवाह और समझ के साथ पढाई प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी बच्चों ने बहुत सुन्दर तरीके से प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसके निर्णायक श्री मान तोरण लाल वर्मा सर जी प्रधान पाठकअरसी , श्री मान डालेन्द्र साहू प्र.प्र.पा. देऊरकोना, सूर्यकांत पटेल प्र.पा.सुखरीकला रहे !
प्रथम स्थान :- टालेश्वरी प्राथमिक विद्यालय डोड़की
द्वितीय स्थान :- पलक प्राथमिक विद्यालय सुखरीकला
पुरस्कार के रूप संकुल की ओर से बच्चों को कापी और लेखनी देकर सम्मानित किया गया !इसी तरह माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी और अंग्रेज़ी विषय पर हुये जिसके निर्णायक श्री मान एल. डी.साहू सर जी प्र.प्र.पा. अरसी, श्री मान निषाद सर जी शिक्षक सुखरीकला, श्री मान संतोष कुमार बघेल सर जी रहे !
हिन्दी में
प्रथम :- डोमार माध्यमिक विद्यालय अरसी
द्वितीय :- प्रीति वर्मा माध्यमिक विद्यालय चीचा
अंग्रेजी में
प्रथम :- सिद्दार्थ वर्मा सुखरीकला
द्वितीय :- रोमा वर्मा चीचा
आज के कार्यक्रम के अंतिम चरण में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण जिसमें ग्राम पंचायत चीचा के सरपंच ने संकुल के समस्त प्रधान पाठकों को लेखनी और बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरण किया गया!
स्वलपहार के साथ आज के कार्यक्रम का समापन्न किया गया
धन्यवाद🙏💕
जय हिन्द



















