बच्चें प्रतिभा के धनी होते हैं इन्हें अगर मौका दिया जाये तो ये अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं इसी उद्देश्य को लेकर प्राथमिक विद्यालय चीचा, माध्यमिक विद्यालय चीचा, हा.से. चीचा के सयुक्त तत्वधान मे वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन शाला प्रागण चीचा मे किया गया !
जिसके मुख्य अतिथि
श्री मान जितेन्द्र कुमार साहू (जिला पंचायत सदस्य दुर्ग)
विशिष्ट अतिथि
श्री मति प्रीति देवागंन (जनपद सदस्य धमधा)
श्री मति कमला बाई डौण्डे (सरपंच ग्राम पंचायत चीचा)
श्री मति उर्मिला बाई वर्मा(उप सरपंच ग्राम पंचायत चीचा)
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे
प्राचार्य श्री मान जी.पी.देशलहरे (शास.उ.मा.शाला चीचा)
वार्षिक उत्सव समारोह में संगीतमय सरस्वती वंदना कु. आंकाक्षा एवं साथी के द्वारा कार्यक्रम को गति दिया गया!
इस प्रस्तुत के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया
*राम आयेगें* कि भक्तिमय प्रस्तुति रागनी और लिलम चतुर्वेदी के द्वारा प्रस्तुति दी गई #
माननीय प्राचार्य महोदय जी के द्वारा सभी अतिथियों को श्री फल और शाल देकर सम्मानित किया साथ मे आये हुए गणमान्य नागरिकों पंचो को पुष्पगुच्छ देकर सह सम्मान किया🌸🌺🌻🌹🌷🌼💐
कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रतिभा को अनेक रंगों से सुसज्जित किया जिसमें राजस्थानी लोकनृत्य घुमर, पंजाबी लोकनृत्य भागड़ा, मराठी लोकनृत्य लावणी दिखाई दिये वही हमारे राज्य के लोकनृत्य बस्तर, सरगुजिया, करमा,बारहमासी, राऊत नृत्य, जसगीत, देशभक्ति रिमिक्स डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया!जहाँ लोकनृत्य से दर्शकों को खूब आनंद मिल रहा था वही शिक्षाप्रद नाटक शिक्षक का महत्व समाज में बन रही शिक्षक की छवि को दर्शाता यह नाटक एक संदेश छोड़ गया इसके पात्रों ने बहुत ही सुंदर अभिनय कर के अपनी प्रतिभा का परिचय दिया @
माध्यमिक विद्यालय की ओर से प्रस्तुत नाटक गब्बर की पुकार ने दर्शकों को हंसा हंसा के लोट पोट कर दिया गब्बर की भूमिका में कक्षा 6वी के भुवन ने गब्बर के पात्र को एक बार फिर दर्शकों के बीच जिवन्त कर दिया वहीँ कालिया की भूमिका में उज्जवल साहू ने खूब वाह वाही लूटी यह नाटक निरक्षरता, आयोडीन की कमी से होने वाले रोग, जनसंख्या नियंत्रण और समाज में फैले अंधविश्वास जैसे कुप्रथा पर प्रहार करते नजर आया ***
प्राथमिक विद्यालय की ओर से छोटे छोटे बच्चों ने भी खूब तारीफें बटोरी वही बारहमासी की झांकी ने दर्शकों को आनंदमय कर दिया और अपनी छ. ग. के तीज त्यौहार की याद दिला दी
रोंगटे खड़े कर देने वाले नाट्यरूपातरण झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित रोमा एवं साथी कक्षा सातवीं की प्रस्तुति ने देश भक्ति से ओत प्रेत दर्शकों को भावनात्मक कर दिया
कार्यक्रम के मध्य में कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेमोन्टो मेडल देकर सम्मानित किया गया
जिसमें कक्षा दसवीं मे
कु.रंजना साहू कु. तामेश्वरी वर्मा कु. राखी कुर्रे कु.काजल जंघेल कु. दीक्षा पटेल
वही कक्षा बारहवीं मे कु.भावना साहू कु. पायल सिन्हा को सम्मानित किया 🌸🌺🌻🌹🌷🌼💐💕
कक्षा 12 वी और कक्षा 6,7 वी के विद्यार्थियों के डांस ने दर्शकों को मस्ती के साथ झूमने और अपने स्थान पर थिरकने पर मजबूर कर दिये ###
कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति के रूप में कक्षा 8 वी की कु.आरती वर्मा और कामनी के द्वारा राम आयेगें के साथ इस वार्षिक उत्सव समारोह का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
माननीय प्राचार्य महोदय जी के द्वारा अंतिम में आभार व्यक्त किया गया
समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ की उपस्थिति सहरानीय रही
मंच संचालन का कार्य श्री मान अशोक कुमार साहू सर जी के द्वारा संचालित किया गया !
धन्यवाद🙏💕
जय हिंद

















