मेजर ध्यानचंद की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलों पर हुएं विचार गोष्ठी
*प्रबुध्द जनो के द्वारा दिए गए बच्चों को सर्वांगीण विकास के टिप्स*
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में शास.पूर्व माध्यमिक विद्यालय चीचा मे स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और कैरियर काउंसिलिंग पर प्रबुद्ध जनों के द्वारा अपने वक्तव्य एवं अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किये!
जिसमें अतिथि के तौर पर श्रीमान एन. के.परघनिया (सेवानिवृत्त PET शिक्षकJNV) के द्वारा शिक्षा में खेलों को किस प्रकार जोड़ा जाये जिससे खेल पढ़ाई बन जाये एवं अपने स्वास्थ्य को कैसे सेहतमंद रखा जाये एवं साथ में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किये! इसी क्रम में शिक्षा में संगीत किस प्रकार से आनंदित कर देता है, जिससे अध्ययन करने में मस्तिष्क को ऊर्जा से भर देता है, इस सुन्दर विचार को संगीत के शिक्षक श्री मान हेमन्त कुमार नायक (जे.एन.वी.बोरई) साथ मे प्ररेणा पद गीत गाकर विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिये!
इसी कड़ी में शोध विभाग इ. कला संगीत वि.वि. खैरागढ़ के स्टोनो श्री मान ओम हिरवानी सर जी के द्वारा कैरियर और शिक्षा को किस प्रकार अध्ययन कर के विषय चयन, परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान, समय का सदुपयोग पर व्यक्तव्य दिये!
कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्री मान दिनेश कुमार वर्मा प्रधान पाठक प्रा.शाला सेमरिया के द्वारा बच्चों को मोबाइल से कैसे दूरी बनाए रखे और बाल कहानियाँ कैसे हमे प्रेरणा देते हैं इस पर हमें अपना अभिमत दिये साथ में श्री मान दीपक साहू हा.स्कूल चीचा के शिक्षक के द्वारा अनुशासन पर ध्यान केंद्रित कराया! श्री मान कमलेश कुमार वर्मा माध्यमिक विद्यालय कामठा के द्वारा बच्चों में सहयोगात्मक भाव रख कर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया!
शा.पूर्व माध्यमिक विद्यालय चीचा के प्रधान पाठक श्री मान एन. एल. साहू सर जी कार्यक्रम के प्ररेणा स्रोत रहे!
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री संतोष कुमार बघेल सर जी के द्वारा किया गया!
समस्त शाला परिवार के शिक्षक शिक्षकाओ उपस्थिति सहरानीय रहा !
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में 10वी,12वी और ध्यानचंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थीयो को मोमेन्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें
12वी मे उत्कृष्ट स्थान - कु. भावना साहू
कु. पायल सिन्हा
10वी मे उत्कृष्ट स्थान - कु.रंजना साहू
कु. तमेश्वरी वर्मा
कु. राखी कुर्रे
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा
में HSS से
प्रथम निखिल साहू
कु. देविका पटेल
माध्यमिक विद्यालय से
प्रथम स्थान टिकेश्वर पटेल
द्वितीय स्थान कु.पल्लवी वर्मा













