यातायात की पाठशाला
यातायात पुलिस विभाग दुर्ग के द्वारा शाला प्रागण चीचा मे यातायात के नियमों और अनुशासित होकर कैसे अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं इस पर उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग के माननीय श्री सतीश ठाकुर जी जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिसका स्वागत हा.से.स्कूल के प्राचार्य महोदय श्री जी.पी.देशलहरे के द्वारा पुष्प गुच्छ 💐से स्वागत किया गया साथ मे ग्राम पंचायत चीचा के सरपंच श्री मति कमला बाई डौडे हा.स्कूल और मा.स्कूल के smc अध्यक्ष श्री प्रभू दयाल वर्मा, श्री ऊधो राम वर्मा के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया!
माननीय अतिथि महोदय जी ने बहुत ही सुन्दर ढंग से यातायात के नियमों को कविता के माध्यम से विद्याथियों के बीच रखा उन्होंने बताया कि कैसे वह इस मुकाम पर पहुँचा है उसने कक्षा चौथी से ही लक्ष्य बना लिया था कि मुझे पुलिस ही बनना है बच्चों को ये भी बताया कि अगर आप मेहनत करते हो तो हर बाधा कैसे धीरे धीरे दूर हो जाता है!
यातायात के नियमों पर कहा कि कौन सा सिग्नल कब रूकना और कब जाना है कितना गति पर वाहन चलाना है इसको कविता के माध्यम से और आत्मविश्वास भर देने वाले वाणी से मन को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया! आगे कहा कि हमारा विभाग किस प्रकार से जनता की सेवा वा सड़क दुर्घटना🚙💥🚗 पर सावधानी बरतने पर कार्य कर रही है बच्चों से कहा कि आप अपने पालक जनो को बताये कि बिना हेलमेट के वा नशा कर के वाहन ना चलाये सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना मे ही हम अपनों को खो रहे!
आगे बच्चों को कहा कि किस प्रकार से अनुशासित होकर आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं
सर के व्यक्तित्व और वाणी ने सब को बहुत प्रभावित किया अंतिम शब्द के रूप में सर ने देश भक्ति कविता से से सब को भाव विभोर कर दिया 😊🙏🏻
कार्यक्रम में मंच संचालन आदरणीय श्री मान अशोक साहू सर जी के द्वारा किया गया!
समस्त शाला परिवार की उपस्थिति सहरानीय रहा 🙏💕
जय हिंद✍️🙏🏻






