शिक्षक सम्मान में शिक्षकों का भव्य स्वागत

Jai hind

शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का भव्य स्वागत 

 *"शिक्षक में एक कला ही क्यों ना हो, पर वे अपने विद्यार्थियों में चौसठ कला पैदा करने की काबिलियत रखता है!*"

             प्रात:काल की सुन्दर बेला चारों तरफ हरियाली ही हरियाली शिक्षा का केन्द्र शाला प्रागण चीचा मे विद्यार्थियों की सादगी भरी हल्की मुस्कान गजब का आत्मविश्वास दिखाई दे रहा था! क्योंकि आज वे अपने आदर्श शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान करने जा रहे हैं  ! समस्त विद्यार्थियों ने सोच रखा था कि स्वागत और ससम्मान में कहीं कोई कमी ना रह जाये!



कार्यक्रम का आगाज भव्य स्वागत के साथ हुआ समस्त विद्यार्थियों कतारबद्ध खड़े हो कर हाथों पुष्प चहरे पर मुस्कान लेकर कार्यलय से लेकर मंच तक पुष्प वर्षा और स्पेशल ताली की गड़गड़ाहट के मध्य से शिक्षकों का स्वागत माँ सरस्वती के प्रतिमा स्थल तक स्वागत किया गया!  माँ सरस्वती की पूजा अर्चना गुरू जनो की उपस्थिति मे 12 वी के विद्यार्थियों के द्वारा सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आशीर्वाद लिया!माँ सरस्वती के पूजा पश्चात् डॉ.राधाकृष्णन के तौल चित्र पर माननीय श्री जी.पी.देशलहरे प्राचार्य, श्री मान डी.के वर्मा प्र.पधान पाठक श्री मान अशोक कुमार साहू व्या.शिक्षक  श्री मान मारकण्डे सर जी, सार्वे सर जी, हुमने सर जी, के द्वारा दीपज्वलीत कर के कार्यक्रम को गति प्रदान किया!

ससम्मान कार्यक्रम विद्यालय के शाला नायक निरंजन वर्मा के द्वारा माननीय श्री जी.पी.देशलहरे प्राचार्य महोदय जी का पुष्प गुच्छ💐 तिलक लगाकर स्वागत श्री फल और लेखनी देकर सम्मान किया गया इसी क्रम में माननीय श्री डी.के वर्मा सर जी का तिलक लगाकर पुष्प🌸गुच्छ से स्वागत श्री फल लेखनी देकर सम्मान किया गया इसी प्रकार से समस्त गुरू जनो का सम्मान वा स्वागत बाल केबिनेट के द्वारा किया गया!


सम्मान के बीच-बीच में विद्यार्थियों के द्वारा गीत कविता की प्रस्तुत किया गया जिसमें कु.चंचल वर्मा, कु.राखी कुर्रे, कु.वैशीली बंजारे, सौरभ विश्वकर्मा सभी की वाणी ने सब को अपनी ओर आकर्षित किया!

 विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षकों के लिए खेल वा प्रश्न मंच का आयोजन हिर्दय को गदगद कर दिया ! जिसमें शिक्षकों की भागीदारी बहुत ही सहरानीय रहा! प्रश्न मंच कु.शिवानी और कु.भावना वर्मा के द्वारा किया! 

इसी बीच शिक्षक दिवस पर हुये निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया गया! 

माध्यमिक विद्यालय से प्रथम :- कु.आरती वर्मा 

द्वितीय कु.रोमा वर्मा

तृतीय कु.दुर्गा साहब

हा.स्कूल से प्रथम कु.दीपिका निषाद 

द्वितीय निखिल कुमार

तृतीय कु. निशा वर्मा





कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में शिक्षकों का आशीष वचन रहा जिसमें विद्यालय के संस्था प्रमुख के द्वारा विद्यार्थियों मे नैतिक मूल्यों पर अपने विचार दिये इसी कड़ी मे साहू सर जी, बघेल सर जी, मारकण्डे सर जी,सोनवानी सर जी,तमन्ना मैम, बन्धे मैम जी, का आशीष वचन बच्चों को दिया गया ! 

    मंच संचालन का कार्य बच्चों के द्वारा ही किया गया जिसमे पंकज वर्मा, शुभम् मिश्रा, निरजंन वर्मा, निखिल कुमार सभी ने बहुत ही सुन्दर ढंग से किया गया!

  अंतिम मे स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ! 

जय हिन्द जय भारत

Post a Comment

Previous Post Next Post