नि:शुल्क नयोदय कोंचिग केन्द्र कबीर पब्लिक स्कूल जालबॉधा मे शुभारंभ

 

"छू लो आसमान किसने रोका है"

स्वामी ब्रह्मानंद जी के पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय शैक्षणिक क्रांति दिवस पर नि:शुल्क नयोदय कोंचिग केन्द्र का शुभारंभ

      आलोक नयोदय जाग्रति अभियान के तहत् खैरागढ़ जिला के उपतहसील जालबॉधा मे नि:शुल्क नयोदय कोंचिग केन्द्र कबीर पब्लिक स्कूल जालबॉधा मे शुभारंभ किया गया! 

  जिसके मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत जालबॉधा के सरपंच माननीय श्री दिनदयाल सिन्हा, पंचायत सचिव श्री कोसरे जी, 

आलोक संघ के महासचिव श्रीमान् संतोष कुमार बघेल, शाला समिति के अध्यक्ष श्री निलेश कुमार वर्मा, शाला समिति के सदस्यगण मे डॉ.श्री राम निवास,डॉ. श्री निलाम्बर वर्मा, श्री रोशन वर्मा शाला परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं मे श्री सुनील साहू, श्री देव सेन, श्री देवा वर्मा, श्री मति राधा बघेल, श्री मति एनू वर्मा, पूर्णिमा यादव उपस्थित रहे! 

         मुख्य अतिथि सरपंच ने अपनी उद्बोधन मे कहा कि शिक्षा के लिए यह बहुत ही सहरानीय कार्य है इस से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बहुत ही लाभ मिलेगा पंचायत स्तर से जो भी मदद की आवश्यकता होगी उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा इसके लिए शाला परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह एक नेक कार्य है! 

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे कबीर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री ताम्र ध्वज वर्मा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक क्षेत्र के लिए हमारा विद्यालय सदैव अग्रणी रहेगा! हमारे विद्यालय का उद्देश्य ही बच्चों का सर्वांगीण विकास के साथ ग्रामीण परिवेश के बच्चों को आगे लाना है! 


कार्यक्रम के अंतिम मे मुख्य अतिथि के द्वारा शाला का अवलोकन किया गया विद्यालय की व्यवस्था और साफ सफाई देखकर विद्यालय परिवार को शबासी दी गई! 

कार्यक्रम में 148 बच्चों की उपस्थिति और शाला परिवार की उपस्थिति बहुत ही सहरानीय रही! 

     इस प्रकार से सभी को स्वल्पाहार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया! 

   जय हिंद जय भारत 🌹🌷🌻

   

Post a Comment

Previous Post Next Post