चीचा स्कूल प्रागंण में संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैंठक का आयोजन किया गया! जिसके मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र साहूजी जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, विशिष्ट अतिथि मे श्री मति कमला बाई डौडे, श्री मति ऊर्मिला वर्मा उप सरपंच, श्री उधो सिंह वर्मा smc अध्यक्ष मिडिल स्कूल चीचा, श्री रतन वर्मा smc अध्यक्ष हाई स्कूल चीचा, श्री राजकुमार साहू विधायक प्रतिनिधि, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री जी.पी.देशलहरे जी प्राचार्य hss chicha समस्त पालकगण एवं संकुल के समस्त शिक्षकगण !
इस मेगा पालक शिक्षक बैठक में कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र में दीप प्रज्ज्वलित पुष्प अर्पित कर के सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के द्वारा शुभ आरंभ किया गया!
सभी अतिथियों का शाला नायक विवेक वर्मा के द्वारा गुलाल लगाकर कर स्वागत किया गया
कार्यक्रम को गति देते हुए विषय बिन्दु पर विस्तार पूर्वक चर्चा में सबसे पहले श्री एल. डी.साहू सर जी माध्यमिक विद्यालय अरसी के द्वारा *मेरा कोना* पर पालकों को विस्तार पूर्वक बताया गया कि बच्चों का अध्ययन करने का स्थान किस प्रकार हो, शांत कमरा, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, वेटिलेशन, प्ररेणा दायक वातावरण इत्यादि ! *बच्चों ने आज क्या सीखा* इस पर भी साहू सर जी ने बताया कि पालक बच्चों की कापी जांच करें, दिनभर की गतिविधियों पर नियमित बातें करें उसके सीखने के प्रतिफल पर नजर रखें!
*विद्यार्थीयों का दिनचर्या* पर श्री संतोष कुमार बघेल सर जी माध्यमिक विद्यालय चीचा के द्वारा विचार प्रस्तुत किया गया कि बच्चों मे एक नियमित दिनचर्या हो जैसे समय प्रबंधन, पढ़ने की आदतें, स्वास्थ्य दिवस, अनुशासन इन सभी पर विस्तार पूर्वक बताया गया कि विद्यार्थीयों को हमेशा समय का पालक करने वाला होना चाहिए , विषय वस्तु की किताबों को पढ़ने का मन नहीं हो रहा है तो अन्य पुस्तक का अध्ययन कर के पढ़ने की आदतें बना सकतें है ! सुबह से रात तक का दिनचर्या कठिन हो सकता है पर मुश्किल नहीं ⏰
श्री गौतरिया निषाद सर जी माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला के द्वारा पुस्तकों की खरीदी, पुस्तकालयों की स्थापना, पुस्तक दान, सीखने के नये तरीके विकसित करना, बुनियादी ढांचे पर विस्तार पूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किये जिसमें कहा गया कि पढ़ने की आदतें डा लिये, बेसिकशिक्षा पर बच्चों का ध्यान विकसित करें!
मेगा पालक शिक्षक बैठक की कड़ी को जोड़ते हुए धमधा के तहसीलदार का आगमन होता है उसके पहुँचने से पालकगण एवं शिक्षकों ने ताली की गड़गड़ाहट की ध्वनि से स्वागत किया गया ! तहसीलदार के आगमन से कार्यक्रम को जैसे नया प्रकाश मिल गया हो वैसे ही ऊर्जा का महौल तैयार हो गया
इसी चर्चा को आगे बढ़ते हुए श्री यशवंत कुमार पटेल सर जी प्रधान पाठक प्रा.शाला डोड़की से जो अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय की तैयारी, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारी, ओलंपियाड परीक्षा, ज्ञान परीक्षा, न्यौता भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिक भोजन, जन समूह को इस से जोड़ना और आय जाति, जागरूकता अभियान, सरकारी योजनाओं, आनलाईन पोर्टल इस सभी विषयों पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ पालकगण और अतिथिगण को जोड़े रखा!
डॉक्टर हिसीकर मैडम जी के द्वारा मौसमी बीमारी से बचने के उपाय, पोषण की कमी, शारिरिक विकास पर मैडम जी ने अपने विचार दियें गये साथ मे भी बताया कि हमारे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बीच बीच मे शिविर लगा कर जांच किया जाता है!डॉक्टर हिसीकर मैडम जी स्वास्थ्य विभाग चीचा से जो बच्चों मे मौसमी बीमारी के रोकथाम, पोषण की कमी, शारिरिक विकास से संबंधित जानकारी दिये गये ! श्री टी.सी.मारकण्डे सर जी हाई स्कूल चीचा के द्वारा *बच्चा बोलेगा बेझिझक* आत्मविश्वास, संवाद कौशल विकसित करना, प्रोत्साहित करना इस पर सर जी ने अपने विचार साझा करते हुए पाठकगण का ध्यान खीचने मे सफल रहे!





