मेजर ध्यानचंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से खेल दिवस मनाया गया


खेल हमारे जीवन का रचनात्मक पहलूओं मे से एक है, इसी उद्देश्य से शा.माध्यमिक विद्यालय चीचा मे मेजर ध्यानचंद की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया!



इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे श्री मान खिलेश्वर प्रसाद साहू सर जी (शिक्षक) 
शा.प्रा.शाला डोड़की
श्री मान रमलेश कुमार मंडावी पुलिस (sp कार्यलय खैरागढ़) 
श्री मान लक्ष्य कुमार साहू (शिक्षक) शा.प्रा.शाला मुरमुदा 

मेजर ध्यानचंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन पहले किया गया जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के संग्रह के साथ OMR सीट पध्दति से लिया गया जिसमें खेल से 25 प्रश्न✍🏻 गांधीजी, राधाकृष्णन, कलाम जी से 25✍🏻 प्रश्न विज्ञान सा. विज्ञान से 30 प्रश्न और मानसिक योग्यता से 20 प्रश्न ✍🏻को तैयार किया गया था !
इस परीक्षा का उद्देश्य  यह है कि आने वाले समय ⏰ में विद्यार्थी अनेक प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा मे शामिल होगें जिस से एक नया 📝 सीखने और परीक्षा दिलाने का अनुभव प्राप्त होगा!

परीक्षा समाप्ति के पश्चात अतिथियों के द्वारा सरस्वती पूजन मे दीप ज्वलित के साथ सरस्वती वंदना कक्षा आठवीं कि बालिका कु.हेमिन वर्मा, कु.रोमा वर्मा और प्रियाशी यादव ने सुन्दर वंदना के साथ विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया गया  !
अतिथि स्वागत की बेला मे श्री मान खिलेश्वर प्रसाद साहू सर जी का स्वागत श्री देशमुख सर जी के द्वारा श्री मान रमलेश मंडावी पुलिस का स्वागत श्री राजू साहू सर जी के द्वारा और श्री मान लक्ष्य कुमार साहू सर जी का स्वागत श्री सेन सर जी के द्वारा पुष्प 💐और मोमेंन्टो से सभी अतिथियों का सम्मान और स्वागत किया गया!

अतिथि उद्बोधन में माननीय साहू सर जी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें भाग्यवादी ना होकर कर्मवादी  होना चाहिए ! 
      कर्मवादी से मनुष्य मे आत्मविश्वास जागृत होता है लक्ष्य की प्राप्ति मे सहायक मिलता है!
श्री मंडावी सर जी ने अपने जीवन से प्रेरित घटनाओं का उल्लेख करते हुए बच्चों से उसके लक्ष्य पर चर्चा करते हुए कहा कि हमे अपने माता पिता गुरू जनो के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए

अतिथि उद्बोधन के अंतिम मे माननीय श्री लक्ष्य सर जी ने पढ़ने को सरल और सुगमता बनाये रखने के लिए समझ विकसित करना ज्यादा जरूरी बताया गया 
    कार्यक्रम के अंतिम कड़ी मे दसवीं, बारहवीं और मे.ध्यानचंद सामान्य ज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मोमेन्टो के साथ अतिथियों ने सम्मान किया! 
   दसवीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों मे से एक कु.भावना वर्मा ने कहा कि प्रतिशत के साथ साथ चरित्र निर्माण ज्यादा जरूरी बताया कु.शिवानी वर्मा ने अपने उत्कृष्ट स्थान को परिवार गुरू जनो को श्रेय दिया 
    पर्यवेक्षक के रूप मे श्री देशमुख सर जी, श्री राजू साहू सर जी, देवेंद्र सेन सर जी और गजेन्द्र साहू ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाया बच्चों ने श्री फल लेखनी से सम्मानित किया! 
     कार्यक्रम के संचालन कर्ता श्री संतोष कुमार बघेल (शिक्षक) 
ने कहा कि यह हमारे प्रधान पाठक के प्ररेणास्रोत एवं शाला परिवार के अनुभव का मार्गदर्शन समय समय पर मिलता रहता है जिसके माध्यम से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ!
    आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ जो इस कार्यक्रम के लिए अपना बहुमूल्य समय हमारे बच्चों को दिया ! 
      जय हिन्द 

Post a Comment

Previous Post Next Post