दिव्य समागम पब्लिक वेलफेयर फाऊंडेशन के तत्व धान मे CG Talent Olympiad क्विज़ प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया !
इस आयोजन का उद्देश्य हमारे ग्रामीण परिवेश के बच्चों के प्रतिभा को निखारने के साथ साथ आने वाले समय में जो बड़ी बड़ी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित शासन के द्वारा किये जाते हैं उस से जोड़ना था ताकि हमारे ग्रामीण परिवेश के बच्चों मे आत्मविश्वास बना सके और ओ एम आर सीट भरना सीखा सकें यह परीक्षा शा.उच्च.मा.विद्यालय जालबांधा मे 25 दिसम्बर सपन्न किया !
दिव्य समागम पब्लिक वेलफेयर के अध्यक्ष श्री मिथलेश देवागंन ने बताया कि इस महापरीक्षा को सफल बनाने के लिए हमारे फाउंडेशन के सभी सदस्य करीब एक माह से तैयारी में जुटे थे तब कही जाकर यह परीक्षा सफलतापूर्वक सपन्न हुआ |
इसके लिए हमारे सभी सदस्यों ने बहुत ही मेहनत के साथ एकजुटता का परिचय देते हुए आसपास के सभी विद्यालय में जा कर इस क्विज़ प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार किया इस फाउंडेशन का उद्देश्य ही शिक्षा से जुड़ना और जोड़ने का है!
इस महापरीक्षा मे करीब 447 बच्चों ने पंजीकृत हुए जिसमें 443 बच्चों ने परीक्षा में उपस्थित हो कर परीक्षा देकर अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया !
परीक्षा के उपरान्त परीक्षार्थियों से पूछा गया तो बताया कि प्रश्न पत्र बहुत ही सरल और सामान्य थे परीक्षार्थियों ने बताया कि आने वाले समय मे ऐसे परीक्षा का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि हम शिक्षा और सामान्य ज्ञान से जुड़े रहे
इस प्रतियोगिता परीक्षा का माडल answer 26 दिसम्बर को जारी कर दिया जायेगा ! माडल answer में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए दावापत्ती के लिए दो दिन का समय दिया जायेगा अंतिम माडल answer 28 दिसम्बर को जारी कर दिया जायेगा !
फाउंडेशन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा का परीक्षाफल (रिजल्ट) 1 जनवरी 2024 नया साल के दिन घोषित किया जायेगा जिसमें पुरस्कार वितरण कर के आभार व्यक्त किया किया जायेगा !
धन्यवाद🙏💕
जय हिन्द








